15ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रुप में  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भरा नामांकन

0
101

कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर की ग्वालियर के मंगल एवं कल्याण की प्रार्थना

ग्वालियर  – ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर ग्वालियर वासियों के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की और किला गेट से जनसम्पर्क करते हुए हजीरा पहुंचे। बाद में उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 15-ग्वालियर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक  नारायण शेजवलकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  वेद प्रकाश शर्मा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  अशोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष  अभय चौधरी, चेम्बर आफ काॅमर्स केअध्यक्ष  प्रवीण अग्रवाल,  महेश उमरैया और  नत्थू सिंह कुशवाह नामांकन भरते समय उनके साथ मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि, अगर सच्चे मन से मैंने आपकी सेवा की है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने आपका मान-सम्मान बढ़ाया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने बहनों का जीवन बदला है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने बेटियों की पूजा शुरु करके उनके भविष्य को बेहतर बनाया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने ग्वालियर को सड़कों का विस्तार और चौड़ीकरण किया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। अगर मैंने ग्वालियर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए, अगर मैंने अपने ग्वालियर में छोटे भेया-बहिनों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर शिक्षा संस्थानों का प्रबंध किया है, तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए और अगर मैं आपके दु:ख-दर्द में सदैव आपके साथ खड़ा रहा हूं, तो मुझे आपका एकतरफा आशीर्वाद चाहिए।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आप ही मेरा परिवार हैं, आप ही प्रद्युम्न हैं। ये चुनाव भी आपका है, आपके मान और ग्वालियर की शान को विश्व पटल पर सम्मान दिलाऊंगा। बचपन से ही संघर्ष किया, जेल गया, सदैव आपका आशीर्वाद मिलता रहा। ग्वालियर मेरी कर्मभूमि, पुण्यभूमि और मातृभूमि है, इसे समृद्ध और शक्ति सम्पन्न बनाने के लिए भाजपा को चुनें, कमल के फूल का बटन दबाकर विकसित ग्वालियर के लिए मतदान करें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर को लोगों का भरपूर प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिला। जहां-जहां से भाजपा प्रत्याशी  प्रद्युम्न सिंह तोमर गुजर रहे थे, वहां से फूलों की वर्षा और प्रद्युम्न सिंह तोमर जिंदाबाद की गूंज ही सुनाई दे रही थी। हर कोई प्रद्युम्न सिंह तोमर की एक झलक पाने के लिए उत्साहित था। माताओं-बहनों ने पलक पावड़े बिछाएं प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वागत-सत्कार किया।  प्रद्युम्न सिंह तोमर पर ग्वालियर विधानसभा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं,व्यापारी सबके स्नेह की बरसात हुई।

कोई अपने भावों से अभिव्यक्त कर रहा था, तो कोई जय के उदघोषों से अपने भाव व्यक्त कर रहा था। बच्चों में तो अपने भैया प्रद्युम्न से मिलने का भारी उत्साह दिख रहा था। तो कोई प्रद्युम्न सिंह तोमर को गले लगाकर स्नेह प्रकट कर रहा था। पूरे ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहनों ने अपने भैया प्रद्युम्न को आशीर्वाद दिया, तो वहीं युवाओं ने पुष्पों की बौछार से  प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कोटेश्वर मंडल के अध्यक्ष  प्रयाग सिंह तोमर, संत रविदास मंडल अध्यक्ष  आकाश वास्तव, रानी लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष  मनमोहन पाठक, दुर्गादास राठौर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा तथा महाराजा मानसिंह तोमर मंडल के अध्यक्ष  योगेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY