विकास की धारा अनवरत रूप से जारी है – ऊर्जा मंत्री तोमर

0
88
ग्वालियर  –  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के विभिन्न वार्डों में एक करोड 60 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और कहा कि ग्वालियर में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत रूप से जारी रहेगी। मैने आमजन से क्षेत्र के विकास का वादा किया था, अब वह पूरा हो रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य बहुत ही तेजी से कराये जा रहे हैं। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो यही मेरा प्रयास रहता है।
इस अवसर पर सर्व प्रयाग तोमर, आकाश वास्तव, मनमोहन पाठक, बृजमोहन शर्मा, योगेन्द्र तोमर, श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, चंदन राय, देवेन्द्र तोमर, महेन्द्र आर्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही कहा कि गरीब का बेटा-बेटी भी अच्छे स्कूल में नि:शुल्क पड सके इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय व कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं। जिसमे क्षेत्र के नौनिहालों को प्राइवेट स्कूल से वेहतर सुविधायें व शिक्षा दी जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कार्य किया गया है। नई-नई संजीवनी क्लीनिक खोलने के साथ उपस्वास्थ्य केन्द्र भी बनाये गए हैं जहां आपको निशुल्क इलाज के साथ बेहतर सुविधायें मिल रही हैं। इसके साथ ही पार्कों का निर्माण किया गया है। एलिवेटेड रोड बन रहा है। जिससे शहर का यातायात सुगम होगा।
ऊर्जा मंत्री  तोमर ने विभिन्न वार्डों में एक करोड 60 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड 12 में लाईन नम्बर 8 में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य, वार्ड 1 गरगज मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड 3 में रहमत नगर घोसीपुरा स्टेशन के पास कब्रिस्तान की बांउड्रीवाॅल निर्माण कार्य, घोसीपुरा मदरसा वाली गली से मैन रोड तक सीसी निर्माण कार्य, शीला जैन के मकान से डीएस राजपूत के मकान तक शब्दप्रताप आश्रम रोड विनय नगर सेक्टर 2 में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 2 में शिवनगर घोसीपुरा में सीसी निर्माण कार्य, रामगढ घोसीपुरा  भदौरिया जी के मकान से इमाम बाडे तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 4 में चामुण्डा मंदिर के पीछे बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, कुशवाह मोहल्ला बहोडापुर में सामुदायिक भवन सहित बांउड्रीवॉल निर्माण कार्य, घासमंडी बुलबुलपुरा में कुशवाह समाज के लिये सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड 7 में गणेश काॅलोनी  खण्डेश्वर महादेव मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय एवं स्नान ग्रह का निर्माण कार्य, बीजासेन मंदिर इन्द्रानगर बकना चक्की की गली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, राधा विहार वेदा-1 टॉवर वाली गली में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, हनुमान मंदिर से खम्बे तक सीसी निर्माण कार्य, कल्याण परमान जी के घर से मैन रोड पुलिया रामनगर गणेश मंदिर वाली गली में सीसी सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इसके साथ ही वार्ड 8 में भगवत सहाय कॉलेज प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, वार्ड 9 में बाबा गंगा हनुमान मंदिर गणेश मंदिर के पीछे टीनशेड का कार्य, चार बाबा का मंदिर के पास सामुदायिक भवन की छत निर्माण कार्य एवं बाउण्ड्रीवाॅल एवं उसके ऊपर रेलिंग कार्य, रानीपुरा कोली समाज मंदिर के पास सामुदायिक भवन पर छत निर्माण कार्य, वार्ड 14 में गुदडी मौहल्ला गुरूद्वारे के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ख्वाजा नगर भारत भारती स्कूल के पास  कुरेशी जी के मकान से राम अवतार जी के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य एवं वार्ड 17 में कोली समजा दफ्तर आटा मिल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

LEAVE A REPLY