जेयू: दीक्षांत समारोह के लिए हुई फाइनल रिहर्सल

0
138

ग्वालियर – जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह का 27 अगस्त की सुबह 11बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे। कार्यक्रम से पहले शनिवार को इसकी फाइनल रिहर्सल हुई।

डिग्रीधारकों और स्टाफ के अलावा अन्य व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित कराया गया। रिहर्सल में डिग्री धारकों व स्टाफ को ही बुलाया गया था। डिग्रीधारकों व गोल्ड मेडल धारकों को बताया कि समारोह के दिन उपस्थित रहना है। एकेडमिक प्रोसेशन की रिहर्सल में कुलसचिव, कुलाधिसचिव, अकादमिक काउंसिल के सदस्य,डीन और कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी क्रम से शामिल रहे।सभी के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान की धुन बैंड के माध्यम से बजाई गई। इसके बाद मंच से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रिहर्सल में कार्यक्रम के दौरान समय प्रबंधन के तहत प्रोटोकॉल का पालन का ध्यान रखा गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित रहेंगे व समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।

दीक्षांत समारोह से पूर्व आज फाइनल रिहर्सल हुई। एकेडमिक प्रोसेशन निकाला गया। एकेडमिक प्रोसेशन के बाद सभागार की तैयारियों को देखा। चेयर की स्थिति तथा इसकी श्रेणी व रूट को व्यवस्थित किया गया।

LEAVE A REPLY