गुरुद्वारे – में सेवा करने आए एक महिला और पुरूष ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही गुरुद्वारे के प्रमुख सेवादार और अन्य की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। घटना ग्वालियर के घाटीगांव गुरुद्वारे में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब स्थानीय लोग गुरुद्वारे पहुंचे तो सभी लोग बेहोश मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर प्रमुख सेवादार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपी महिला और पुरूष गुरुद्वारे से नगदी के साथ ही उनके मोबाइल व अन्य सामान समेट ले गए हैं, फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित रेहट में दशमेश गढ़ शंकर लंगर साहिब गुरुद्वारा है।
यहां पर सरदार हरवंशी मुख्य सेवादार है और उनके साथ बलकार सिंह, परमवीर सिंह और गुरुप्रीत सिंह रहते हैं। आज सुबह जब स्थानीय लोग गुरुद्वारे पहुंचे तो यहां पर सरदार हरवंशी सहित अन्य सभी बेहोश पड़े हुए थे। उनकी हालत देखते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद गुरुप्रीत को होश आ गया है, जबकि मुख्य सेवादार सहित दो अन्य अभी भी बेहोश हैं।
महिला और पुरूष ने बनाया था जहरीला खाना गुरुप्रीत ने बताया कि तीन दिन से गुरुद्वारे पर एक सरदार और उसके साथ महिला व बच्ची ठहरे हुए थे, तीन दिन से वह गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे और बीते रोज खाना उन्होंने तैयार किया था। खाना खाने के बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं है और जब होश आया तो वह अस्पताल में था।












