सांप के काटने से बिरला नगर में बच्चे की मौत

0
216

बारिश के साथ बढ़ी सांप काटने की घटनाएं
ग्वालियर।

बारिश के साथ ही सांप के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बुधवार सुबह सांप काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। सांप ने बच्चे को दो दिन पूर्व काटा था। बच्चे का फिलहाल कमलाराजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। यादव धर्मकांटे के पास रहने महाबलेश्वर पुरम में रहने वाले सतीश जाटव के 6 वर्षीय बेटे भूपेंद्र को रविवार रात करीब दो बजे सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बच्चे को दर्द हुआ तो वह चिल्लाते हुए उठ गया। उसकी आवाज सुन पास सो रही दादी की नींद खुल गई। उन्होंने भूपेंद्र के पास सांप को देखा तो उसे पकड़कर दूर फेंक दिया। उन्होंने भूपेंद्र को देखा तो उसके कान में सांप के काटने के निशान थे।

यह देख भूपेंद्र के चाचा सियाराम तत्काल उसे बाइक पर बैठाकर कमलाराजा अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। रात भर घर में छिपा रहा सांप घर में सांप होने के कारण परिवार के सभी लोग रात भर जागते रहे। सुबह सांप को पकडऩे के लिए सपेरा बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया। कॉमन करैत सांप ने काटा था बच्चे को सांपों का रेस्क्यू करने वाले आर्यन भदौरिया ने सांप का वाडियो देखकर बताया कि यह कॉमन करैत सांप है। यह सांप कोबरा से 6 गुना ज्यादा जहरीला होता है। आर्यन का कहना है कि यह ठंडे खून वाला प्राणी होता है और गर्मी पाने के लिए इंसानों के बिस्तर तक पहुंच जाता है। इंसान के हरकत करते ही यह काट लेता है। इसके दांत इतने छोटे होते हैं कि इसके काटने का पता ही नहीं चलता। साथ ही यदि यह सांप काट ले और मरीज को आधा घंटे के भीतर इलाज मिल जाए तो उसके बचने की संभावना रहती है।

यदि थोड़ा भी लेट हो गए तो इसका काटा मरीज बचाया नहीं जा सकता। ग्वालियर में कई स्थानों पर पाया जाता है कॉमन करैत कॉमन करैत सांप ग्वालियर में कई स्थानों पर पाया जाता है। कॉमन करैत सांप कैंसर पहाडिय़ा, सागरताल, बहोड़ापुर, गुड़ागुढ़ी का नाका, सिंधी कॉलोनी, कंपू आदि स्थानों पर काफी मात्रा में है। आर्यन ने बताया कि जहां पर हरियाली अधिक होती है यह सांप वहां पर अधिक पाया जाता है। ऊर्जा मंत्री ने तत्काल मदद सांप के काटने से बच्चे की मौत की खबर जैसे ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को लगी तो उन्होंने तत्काल परिजनों से फोन पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल ही बच्चे के परिजनों को रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है।

LEAVE A REPLY