महलगांव में एमआईजी 3 बीएचके तैयार जल्द मिलेगा पजेशन
मानपुर 1 में भी जल्द मिलेगा पजेशन
ग्वालियर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का जल्द ही आवांटन प्रारंभ हो जाएगा। महलगांव में एमआईजी 3 बीएचके आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं मानपुर 1 के आवास भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं जल्द ही इनका पजेशन हितग्रहियों को दिया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द वह आवासों का निर्माण पूरा कर सभी हितग्रहियों को आवंटन करें। इसके चलते पीएम आवास परियोजना में कार्य कर रहे अधिकारियों ने कार्यो को तेजी से कराना प्रारंभ कर दिया। जिसके चलते महलगांव में 256 एमआईजी 3 बीएचके तैयार हो चुके हैं। इसी प्रकार मानपुर 1 में भी 480 आवासों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इन आवासों का भी आवंटन हितग्रहियों को किया जाएगा। वहीं सिरोल पर बन रहे आवासों का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। इन आवासों का आवंटन पाने के लिए हितग्रहियों को शेष बची हुई राशि जमा करानी होगी जिससे उन्हें आवासों का आवंटन किया जा सके।
नोडल सम्पदा अधिकारी श्री अरविन्द चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री किशोर कान्याल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महलगांव स्थित एमआईजी 3 बीएचके आवासीय इकाइयों के ब्लाॅक संख्या क्रमांक 10, 11, 15 एवं 16 के 256 आवासीय इकाइयों का निर्माण पूर्ण होकर आधिपत्य की स्थिति में है, जिस हेतु हितग्राहियों को पजेशन देने की प्रक्रिया रजिस्ट्री प्रारंभ हो चुकी है। दिनांक 14 अक्टूबर 2022 तक रजिस्ट्री कार्य किया जाना है। अतः समस्त हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शीघ्रता से शेष अंशदान की राशि निगम कोष में जमा कर पजेशन का लाभ लें।
आवासों की संख्या 3960
एलआईजी 2 बीएचके 832
एमआईजी 3 बीएचके 1016
ईडब्ल्यूएस 1 बीएचके 2112
1 बीएचके में एक मुश्त राशि जमा करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता
1 बीएचके आवासों के लिए नगर निगम ने योजना प्रारंभ की है जिसमें एक मुश्त राशि जमा करने वाले को लॉटरी सिस्टम में प्राथमिकता दी जाएगी।
—












