अश्विन मामले में गावस्कर ने रोहित औरराहुल के साथ ही विराट और शास्त्री पर भी निशाना साधा

0
125

मुम्बई  – भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार को प्रशंसक भूल नहीं पा रहे हैं। प्रशंसकों के साथ ही दिग्गज क्रिकेटर भी इस मामले में नाराज नजर आते हैं। अधिकतर ने अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को इस मैच में शामिल नहीं करने और भारतीय टीम के पहले गेंदबाजी के फैसले पर भी सवाल उठाये हैं।

वहीं अब पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली और पू्र्व मुख्य कोच रवि शास्त्री तक पर निशाना साधा है। पूर्व कप्तान कोहली और पूर्व मुख्य कोच शास्त्री के कार्यकाल के दौरान भी अश्विन की अपेक्षा हुई थी।

गावस्कर ने कहा, भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया। जबकि अश्विन ऑफ स्पिनर और और ऐसे गेंदबाज को खेलना ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल रहे 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बेहद कठिन होता। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहली पारी में शतक लगाया था। वहीं दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने पहली पारी में 48 और दूसरी में नाबाद 66 रन बनाये थे।

इस दौरान कैरी ने अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल स्टार्क के साथ 93 रन की अहम साझेदारी भी की, थी। उन्होंने साथ ही कहा, अगर अश्विन टीम में होते, तो कौन जानता है कि क्या हो सकता था। वह गेंदबाजी के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। जिस प्रकार से इस अहम मैच से पहले अश्विन को बाहर किया गया है। वैसा व्यवहार पहले कभी भी नहीं हुआ है। ये छठा अवसर था, जब इंग्लैंड में टेस्ट मैच के दौरान अश्विन को अंतिम ग्यारह में नहीं रखा गया. इससे पहले साल 2021 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें पांचों टेस्ट में अवसर नहीं मिला था।

LEAVE A REPLY