अंतर्राष्टीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राज्य आनंद संस्थान एवं जिला प्रशासन, ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में,

0
86

 अजाक्स कार्यालय ठाठीपुर, ग्वालियर पर एक
चिंतन गोष्टी का आयोजन किया गया।

उक्त गोष्टी के अंतर्गत पर्यावरण के सरंक्षण, विकास और भविष्य को लेकर चर्चा, चिंतन, विचार, कविता, उद्बोधन हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. मुकेश मौर्य, अध्यक्ष, अजाक्स ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जी.एस.गौड़ तथा विशेष अतिथि श्रीमती सीता पाणिग्रही,(मोटिवेशनलव स्पीकर) एवं समाजसेवा के क्षेत्र में “लिम्का बुक”में नाम दर्ज करा चुके हमारे पुराने साथी हेमन्त निगम थे। कार्यक्रम में 1 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लेने वाले प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमी रोहित उपाध्याय, नीतू गुप्ता, सुनील राठौर का पयार्वरण के क्षेत्र में सरहानीय कार्य करने के लिये सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संचालन आनंदम सहयोगी गजेंद्र सरकार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बबिता सेंगर ने प्रार्थना के माध्यम से की। पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे जिनमे सर्वश्री कैलाश स्वर्णकार, नीतू तोमर, कौशल किशोर बुटोलिया, सीता पाणिग्रही, झड़ा सिंह गोयल, अतर सिंह जाटव, वंदना अहिरवार, अरविंद सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, आदेश द्विवेदी, हरीश चंद्र अष्ठाना,जायसवाल, नीतू गुप्ता, हेमन्त त्रिवेदी, जी. एस. गौर, गजेंद्र सरकार रहे। मुख्य अतिथि जी एस गौड़ ने सभी सदस्यों को प्लास्टिक से पहुँचने वाली हानि व प्लस्टिक मुक्त भविष्य बनाने के लिये, कपड़े का थैले के के प्रयोग का संकल्प दिलवाया।

कार्यक्रम में आयुषी सेंगर, रेखा भौसले, महेन्द्र कौशल, नरेंद्र दांतरे, हरीश चंद्र अष्टाना,नरेंद्र गोयल,गोपाल भोंसले,नेत्रपाल सिंह,विजय सिंघानिया आदि उपस्थित थे।
आनंद  विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति हेमन्त त्रिवेदी ने राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में अजाक्स जिला अध्यक्ष मुकेश मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY