इंदर सिंह व उनके भाई को मिलेंगे आवासीय पट्टे
जेएएच में चल रहा है इंदर सिंह का इलाज
ग्वालियर – नयागाँव निवासी इंदर सिंह व उनके भाई को आवासीय पट्टा प्रदान किया जायेगा। आवासीय पट्टे तैयार हो गए हैं। अगले तीन दिन के भीतर यह पट्टे उन्हें उपलब्ध करा दिए जायेंगे।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर इंदर सिंह के घर पर जिला प्रशासन ने अतिरिक्त राशन भी पहुँचा दिया है। ज्ञात हो नयागांव निवासी इंदर सिंह का इलाज जेएएच हॉस्पिटल में चल रहा है। 

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी घाटीगाँव अनिल बनवारिया ने बताया कि अनुसूचित जनजाति सहरिया से ताल्लुक रखने वाले इंदर सिंह के घर पर 50 किलोग्राम गेहूँ, 50 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम शक्कर, 5 किलोग्राम दाल एवं 5 लीटर खाद्य तेल जिला प्रशासन ने कर्मचारियों के माध्यम से पहुँचा दिया है।












