नगर निगम के माननीय सभापति के द्वारा बैंक में पोछा लगा कर की गई गांधी गिरी
ग्वालियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सुनिधि योजना जिसमें गरीबों को स्ट्रीट वेंडर्स ,पथ कर विक्रेता , फेरी वालों को रुपए 10000, 20000 ,50000 का बिना ब्याज का ऋण दिया जाता है दिलवाने के लिए नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता एवं नगर निगम ग्वालियर के सभापति मनोज तोमर के द्वारा बैंक में जाकर धरना दिया गया।
आज दिनांक 22 मई 2023 को नगर निगम अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता को एवं माननीय सभापति श्री मनोज तोमर जी को पीएम स्व निधि के हितग्राहियों के द्वारा शिकायत की गई कि उन को भारतीय स्टेट बैंक की कंपू शाखा मैं उनको पिछले 6 माह से अधिक समय से परेशान किया जा रहा है एवं पीएम निधि के ऋण नहीं दिया जा रहा है जबकि वह इसके लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं हितग्राहियों के द्वारा नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता को अपने वीडियो के कथन भी दिए गए इसके पश्चात नगर निगम के अपर आयुक्त अपने nulm के नोडल ऑफिसर सुश्री मिनी अग्रवाल एवं अन्य स्वास्थ्य के अमले को लेकर बैंक शाखा पहुंचे उसके बाद नगर निगम के सभापति मनोज तोमर भी आ गए। सभापति के द्वारा ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार जालान को स्पष्ट रूप से कह दिया गया कि जब तक आपके द्वारा इन 310 बैंक के पीएम नदी के हितग्राहियों के द्वारा ऋण नहीं दिया जाएगा तब तक वह बैंक से नहीं जाएंगे
और बाद में सभापति मनोज तोमर के द्वारा बैंक में जो गंदगी थी। उसकी भी सफाई करने लगे गंदगी पाई गई जिसको उन्होंने स्वयं ही पोंछा लगाकर साफ किया गया ताकि बैंक प्रबंधक पीएम सोन नदी के हितग्राहियों के प्रति संवेदनशील हो सके और उनको बिना किसी परेशान किए दे सके
इसकी जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर पंकज सिंह जी को मिली उनके द्वारा भी बैंक मैनेजर को तत्काल सभी हितग्राहियों को ऋण देने के निर्देश दिए गए।
बैंक यूनियन के अध्यक्ष अनूप राणा ब्रांच में पहुंच गए उनके द्वारा भी बैंक मैनेजर नरेश जालान की गलती पाई गई एवं उनके द्वारा भी फिर सहयोग करके पांच हितग्राहियों को मौके पर ही वितरण कराया गया।
ग्वलियर नगर निगम सीमा में सभी ब्रांच में पुल 12,000 से अधिक के प्रकरण पीएम सुनिधि के लंबित है जिनको बैंक के द्वारा परेशान किया जा रहा है कल से नगर निगम ग्वालियर के द्वारा शेष बैंक में भी अभियान चलाकर इसी प्रकार से ऋण वितरण कराया जाएगा












