शाहजहाँनाबाद पुलिस ने हत्या के मामलें मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

0
141

– आरोपी करीब 2 महीने से चल रहा था फरार
– आरोपी की गिरफ्तारी हेतु किया गया था 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित
भोपाल –  मोहम्मद शाकिर पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 30 साल निवासी मजदुर नगर थाना शाहजहानाबाद कि रिपोर्ट पर आरोपीगण (1) लियाकत खाँ (2) फरहान खाँ (3) अय्युब खाँ (4) जावेद खाँ (5) नासिर खाँ के विरुध्द अपराध धाराः-307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

मामले मे घायल शेख रहीम की मृत्यु हो जाने से मामले मे धाराः-302 भादवि का ईजाफा किया गया। आरोपीगण फरहान, अय्यूब, जावेद एवं नासिर की गिरफ्तारी पूर्व मे की जा चुकी थी। आरोपी लियाकत खाँ घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त जोनः-03 नगरीय पुलिस भोपाल के व्दारा 5,000 रुपये-/ की ईनाम उदघोषणा की गई थी।
फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणा चारी मिश्र, अति.पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त तारतम्य मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरी सौरभ पाण्डेय के द्वारा उप निरी पवन सेन के नेतृत्व मे टीम गठित कर मामले मे घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पतारसी के हर संभव प्रयास किये गये जो दिः-16.05.2023 को आरोपी लियाकत उर्फ चच्चा पिता अब्दुल रहमान उम्रः-65 साल निवासी म.न 536 मजदूर नगर मिलेट्री गेट थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल को अपराध सदर मे गिरफ्तार किया जाकर घटना मे प्रयुक्त आला जरर को जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

नाम आरोपी– लियाकत उर्फ चच्चा पिता अब्दुल रहमान उम्रः-65 साल निवासी म.न 536 मजदूर नगर मिलेट्री गेट थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल।

पुलिस टीम-
निरी सौरभ पाण्डेय,उप निरी पवन सेन,प्रआर 1148 आशीष सिंह, प्रआर 2176 विजयपाल सिंह,आरः-1791 चंदन पाण्डेय एवं आरः-2317 राकेश ठाकुर,आरः-3357 दीपेन्द्र ,आरः-3490 मिथुन वर्मा की सराहनीय भुमिका रही है ।

LEAVE A REPLY