फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

0
168

 

ग्वालियर –  जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा वार्ड 65 के अंतर्गत मौजा गिरवाई क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए चिन्हित की गई भूमि के साथ ही अन्य शासकीय भूमि को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 24  पुनीत राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 65 के अंतर्गत मौजा गिरवाई में सर्वे क्रमांक 1453 रकबा 1 बीघा 7 बिस्वा पर हो रहे अतिक्रमण को तहसीलदार  विजय त्यागी एवं टीआई रघुवीर मीणा के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही सर्वे क्रमांक 1481 रकबा 11 बीघा को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी  पुनीत राजपूत, आर आई  योगेंद्र त्रिपाठी ,पटवारी  महेश यादव रंधावा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार  त्यागी द्वारा नगर निगम ग्वालियर को आवंटित सर्वे क्रमांक 1453 पर फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए चीन्हित की गई है तथा क्षेत्र अधिकारी  पुनीत राजपूत द्वारा फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के कार्य को प्रारंभ कराया गया । वही सर्वे क्रमांक 1481 रकबा 11 बीघा को अन्य शासकीय विभागों को आवंटित करने हेतु तहसीलदार  विजय त्यागी द्वारा चिन्हित किया गया है।

LEAVE A REPLY