महानगर के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित सनातन धर्म मन्दिर में आज 1 मई सोमवार से दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभसिद्ध तपस्वी सन्त 1008 परमहँस सिद्ध चूना खो महाराज एवं खनेता धाम के पूज्यमहामंडलेश्वर महन्त 1008रामभूषण दास जी महाराज* हुआ। प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया 1 मई सोमवार मोहिनी एकादशी कोसमारोह के प्रथम दिवस प्रात:,9 बजे से शहनाई वादन,भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का वैदिक आचार्यों पण्डित बालेंदु शास्त्री की सन्निधि में विधिविधान से पूर्णभिषेक हुआ अभिषेक के लिए गंगोत्री,यमुनोत्री, अलकनन्दा,रामेश्वरम,नर्मदा
जगन्नाथपुरी,द्वारिका जी सहित सभी तीर्थों का पवित्र जल प्रयुक्त हुआ।भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का चित्ताकर्षक श्रृंगार एवं पोशाक धाम वृन्दावन से लाकर धारण कराई गई। भगवान का श्रृंगार मुख्य पुजारी रमाकांत शास्त्री एवं आचार्य देवेंद्र शास्त्री ने किया।
प्रातः 11 बजे अंचल के सिद्ध तपस्वी सन्त 1008 परमहँस सिद्ध चूना खो महाराज एवं खनेता धाम के पूज्यमहामंडलेश्वर महन्त 1008 रामभूषण दास जी महाराज को मुख्य अतिथि महापौर डॉ शोभा सिकरवार,अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवंप्रधानमंत्री महेश नीखरा ने मण्डल की परम्परानुसार चक्रधर अलंकरण से विभूषित किया।इस अवसर पर मन्दिर में सेवारत सम्माननीय समस्तपुजारियों का वस्त्र दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया गया।मण्डल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।वैष्णव भक्तवृन्द एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति समारोह में सम्मिलित हुए*।
सांयकालीन सत्र में सांय 6 बजे से सभी श्रद्धालु भक्तों को पुष्टिमार्गीय परम्परानुरूप भगवान चक्रधर के जगमोहन में भव्य छप्पन भोग कुनवारे के दर्शन हुए एवं परमपूज्य सन्त ढोलीबुआ महाराज कीभजन संध्या का आयोज हुआ।
समारोह के द्वितीय दिवस 2 मई मंगलवार को भगवान चक्रधर, गिरिराजधरण एवं मन्दिर प्रांगण में विराजमान सभी आराध्यों के विशेष श्रृंगार दर्शन, सांयकाल 6:30 बजे से खाटू श्यामजी की विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। अध्यक्ष कैलाश मित्तल एवं प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने समस्त वैष्णव भक्तवृन्द एवं गणमान्य व्यक्तियों से इस आयोजन में सम्मिलित होने का












