ग्वालियर – उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने महाराज बाडे का निरीक्षण कर वहां पर दुकानदारों से बात कर उन्हें दो-दो डस्टबीन रखने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने महाराज बाडे का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सुभाष मार्केट और नजरबाग मार्केट में दुकानों के बाहर डस्टबीन नहीं रखे जाने पर नाराजगी जाहिर की।
साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी दो-दो डस्टबीन रखें जिससे मार्केट साफ रहे, साथ ही कचरा सिर्फ टिपर वाहन में ही डालें। इसके बाद कमाल खां बाबा की दरगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वार्ड मॉनिटर सत्येंद्र सिंह सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, आदि मौजूद थे।












