ग्वालियर को मिली बड़ी सौगात, हजार बिस्तर अस्पताल में 972 पदों की मिली मंजूरी

0
122

 

मुख्यमंत्री चौहान के प्रति प्रभारी मंत्री  सिलावट ने जताया आभार

ग्वालियर  –  ग्वालियर के लिये बड़ी खुशखबरी है। जेएएच के हजार बिस्तरीय चिकित्सालय में 972 नवीन पदों के सृजन करने की कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियरवासियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग के प्रति भी आभार जताया है।

संभाग आयुक्त  दीपक सिंह द्वारा हजार बिस्तर अस्पताल में मानव संसाधन की आवश्यकताओं का बारीकी से आंकलन कराया गया था। साथ ही मानव संसाधन की पूर्ति के लिये विस्तृत प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा था।

जिसे मंगलवार को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नए पदों के सृजन से हजार बिस्तर के अस्पताल में आम आदमी को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवायें मिल सकेंगीं।

LEAVE A REPLY