डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन

0
111

मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा भिंड जिले में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक समारोह में रानी कमलापति को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य कौन भाजपा नेता यहां मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ गोविंद सिंह ने जिस तरह से आदिवासी समाज की रानी कमलापति का अपमान किया है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वे भोपाल की अंतिम रानी थी और गोविंद सिंह कहते हैं कि वे नहीं जानते कमलापति कौन थी मुझे लगता है कि गोविंद सिंह को गांधी परिवार के अलावा किसी के बारे में जानकारी नहीं है भारतीय जनता पार्टी उनके बयान का पुरजोर बदन प्रदर्शन करती है और उनका पुतला दहन किया गया है.

गौरतलब है कि डॉ गोविंद सिंह ने कहा था कि रानी कमलापति को पहले कोई भी नहीं जानता था। बीजेपी ढूंढ-ढूंढकर नाम रख रही है, जो नाम किसी ने सुने नहीं। उनको ढूंढ-ढूंढ कर उनका नाम इसलिए स्थापित कर रहे हैं कि राजा-रानी जिन्होंने दलितों,शोषितों पर लगातार अत्याचार किए उनका महिमांडन कर सकें।

LEAVE A REPLY