ग्वालियर – डबरा-दतिया रेलवे लाइन पर ठाकुर बाबा फाटक के पास एक अज्ञात का मिला है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास किए गए हैं।
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि ठाकुर बाबा फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति कटा हुआ पड़ा है। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास पूछताछ प्रारंभ की लेकिन पूछताछ में युवक की पहचान नहीं हो पाई।
जिस पर पुलिस ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम के लिए भेल मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।












