ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मानपुर 1 आवासीय योजना के तहत बनाई गई आवासीय इकाइयों सहित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं एलिवेटेड रोड के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया।
निगमायुक्त सिंह ने जलालपुर रोड पर स्थित आवासीय इकाइयों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही निगमायुक्त सिंह ने आवास स्थल पर पेयजल एवं सीवर व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना पवन सिंघल, संपदा अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट ऑफिसर मनीष यादव एवं संबंधित ठेकेदार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात निगम आयुक्त सिंह ने जलालपुर रोड पर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी अधीक्षण यंत्री जागेश वास्तव एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी शिशिर वास्तव ने दी।
इसके पश्चात निगम आयुक्त सिंह ने मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर का अवलोकन किया।












