अलीगढ़ – राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू होने के विरोध में आईएमए के आह्वान पर आज निजी क्षेत्र के डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
इस दौरान सुबह छह से शाम छह बजे तक निजी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी, पैथ लैब आदि सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
डॉक्टरों की हड़ताल शुरु हो गई है।
आईएमए के प्रवक्ता डा.प्रदीप बंसल ने बताया कि संस्था के आह्वान पर सुबह से शाम तक सभी प्रकार की सेवाएं बंद रख कर डॉक्टर हड़ताल है।
उन्होंने इस कानून को लेकर सरकार से अपील की है कि निजी डॉक्टरों को इस कानून के दायरे से मुक्त किया जाए। अन्यथा आने वाले समय में और उग्र आंदोलन होंगे।