ग्वालियर 2 अप्रैल रविवार को जैन मिलन महिला फालका बाजार शाखा एवं पंजाबी समाज महिला मित्र मंडल व रोटरी क्लब ग्वालियर महानगर द्वारा हनुमान मंदिर हनुमान नगर फालका बाजार मैं पिछले 15 वर्षों से किए जा रहा है निर्धन कन्या का विवाह इस वर्ष भी मनीषा की शादी के लिए उसकी गृहस्ती एवं एवं ससुराल में आने वाली जरूरत का सामान दिया गया जैन मिलन महिला शाखा फालका बाजार की अध्यक्ष संगीता जैन सचिव प्रीति जैन सोनल जैन एवं अति वीरांगना निर्मल जैन रोटरी क्लब के हिमांशु अमरपुरी एवं पंजाबी समाज की महिला मित्र मंडल की मीना मिड्डा ने बताया कि हर लड़की का एक सपना होता है कि मेरी शादी भी अच्छे से हो तो उसकी कुछ इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं हम लोग और कभी-कभी तो प्रभु की इच्छा एवं आशीर्वाद से दो कन्याओं का विवाह भी हो जाता है कार्यक्रम में सुमन मदान मीता बत्रा जसवीर कौर मीना शर्मा नीतू शर्मा रजनी शर्मा निर्मल जैन वीरांगना रेखा जैन सहित शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सराहा और मनीषा के परिवार के लोग खुश हुए मीडिया प्रभारी राजू पंडित












