ग्वालियर नगर निगम
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत बेस्ट ऑफ बेल्थ की तर्ज पर नगर निगम द्वारा उन स्थानों का चयन किया गया है जहां से गीला कचरा अधिक निकलता है। ऐसे स्थानों पर नगर निगम द्वारा नाडेफ टांका बनवाया गया है। इसके चलते इन स्थानों से निकलने वाले गीले कचरे से वहीं पर खाद तैयार होकर उसका उपयोग हरियाली को बढाने में किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में एवं अपर आयुक्त श्री विजयराज एवं उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता के मार्गदर्शन में नाडेफ टांका तैयार किए जा रहे हैं। एसीपी श्री बृजकिशोर त्यागी ने बताया किं उनकी टीम के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7 सहित आनंदपुर ट्रस्ट, महाराजा होटल, गोले का मंदिर महावीर कालोनी स्थित मल्टी, बिरला हॉस्पीटल सहित अनेकों स्थानों पर नाडेफ टांका का निर्माण किया गया है। यहां पर गीले कचरे को खाद में बदलने के लिए कल्चर का उपयोग किया जा रहा है। इस कल्चर के डालने के बाद 21 दिनों में खाद तैयार हो रही है। इस जैविक खाद के उपयोग से हरियाली को बढाने में काफी मदद मिलेगी।












