सिर पर पाइप गिरने से मजदूर की मौत

0
184

ग्वालियर –  जिले के भौंती थाना क्षेत्र में तिंधारी और बामौर गांव के बीच कलपतरू पॉवर ट्रांसमिशन के स्टोरेज प्लांट पर ट्रक जल्दी खाली कराने के चक्कर में क्रेन में एक साथ 15 से 20 पाइप उतारने का दाव बनाया।

पाइप उतारते वक्त एक पाइप निकल गया और सिर पर गिरने से मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र सिरनाम जाटव निवासी बमौर डामरौन की कलपतरू पॉवर ट्रांसमिशन के स्टोरेज प्लांट पर हादसे में मौत हो गई है। क्रेन की मदद से ट्रक से पाइप उतारते वक्त एक पाइप निकलकर रंजीत जाटव के सिर पर गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

हादसे के सूचना पर परिजन मौके पर आ गए और भौंती थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY