83 वी अखिल भारतीय सिधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता: एयर इंडिया ने भरी सेमीफाइनल की उड़ान

0
168

एयर इंडिया ने पंजाब एंड सिंध बैंक टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

ग्वालियर।

एयर इंडिया एवं एन सी आर प्रयागराज ने अपने अपने मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में खेलने जगह बनाई । नगर निगम द्वारा जिला खेल परिसर कंपू पर आयोजित सिंधिया हॉकी प्रतियोगिता मैं आज पहला मुकाबला एयर इंडिया एवं पंजाब सिंध बैंक जालंधर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया मध्यांतर तक मुकाबला 0-0 रहा । मध्यांतर पश्चात हुए खेल में एयर इंडिया के छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने खेल रणनीति में बदलाव कर खेलना शुरू किया, जिसके फल स्वरूप पहला गोल एयर इंडिया के अतीश दोदराई ने 42 मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर के द्वारा किया।  एक गोल से पिछड़ी पंजाब सिंध बैंक टीम कुछ समझ पाती कि ठीक 2 मिनट बाद ही एयर इंडिया के दीपक मिंज ने 44 मिनट में मैदानी गोल एंव साथी खिलाड़ी जोसेफ टोपनो ने 49 मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 किया।

तीन गोल से पिछड़ी पंजाब सिंध बैंक के खिलाड़ियों ने खेल बदलाव शुरू किया। नतीजन जिसमें पंजाब टीम के जर्सी नंबर 7 पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाड़ी जसकरन सिंह ने 51 मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर खाता खोला। इसके ठीक थोड़ी ही देर बाद 53 मिनट पर पंजाब सिंद बैंक को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे फिर से जसकरण सिंह ने एयर इंडिया के तख्ता बजाकर परिणाम 2-3 किया। इस परिणाम के बाद एयर इंडिया के सूरज शाही को एक मौका मिला, जिसे 60 मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 4-2 कर मैच का परिणाम अपने पक्ष में कर मौके पर मौजूद एकेडमी की सैकड़ों महिला खिलाडियों एंव दर्शको का मनमोह लिया।

दूसरी ओर, दूधिया रोशनी में खेले गए एक अन्य मुकाबला पंजाब पुलिस एवं एनसीआर प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल किया। मैच समाप्ति तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। मैच परिणाम के लिए नियम अनुसार अपनाए गए पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में 3-2 एन सी आर प्रयागराज ने सेमीफाइनल में खेलने की जगह बनाई। नगर निगम के सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने बताया कि आज 30 मार्च को पहला सेमीफाइनल इंडियन ऑयल मुंबई ओर सी टी सी मुंबई के बीच 5 बजे, एवं दूसरा मैच एयर इंडिया और एन सी आर के बीच 7 बजे से खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY