
राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ग्वालियर मे दिनांक 25 से 31 मार्च तक सात दिवसीय संस्था स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
आज का बौद्धिक सत्र ‘द आर्ट ऑफ़ लिविंग’ के ज्ञाता दीपक जी के द्वारा लिया गया जिसमे मेडिटेशन(ध्यान) के नियम, फायदे, ध्यान करने के तरीकों, खेल आदि से परिचय करवाया। दूसरा बौद्धिक सत्र “राज्य आनंद संस्थान के आनंदम क्लब के सदस्य हेमंत त्रिपाठी एवं श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने लिया जिसमे उन्होने हप्पीनेस इंडेक्स , हमारे देश भारत की रैंकिंग, तथा जीवन में आनंदित रहने के तरीके बताये। शिविर में उपस्थित शिविरर्थीयों ने “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” विषय पर रेली निकाली तथा स्थानिय लोगों से मुलक़ात कर जागरुक किया।अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सागर एवं दीप किशोर परसेडिया से सभी बच्चों ने मुलाकात कर उनके शिविर के अनुभव साझा किये।












