“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत आवेदन जमा करें, नहीं किये तो नहीं मिलेंगे 1000

0
148

ग्वालियर –

सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत ग्वालियर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में भी रविवार को आवेदन पत्र भरने का कार्य किया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुरार के खुला संतर स्थित जोन कार्यालय 9 में पहुँचकर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीयन की कार्रवाई का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रविवार तक योजना के तहत 4 हजार 407 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत फॉर्म भरने के कार्य के साथ ही ई-केवायसी जिन बहनों की नहीं है उनकी ई-केवायसी कराने का कार्य भी तेजी के साथ किया जाए। सभी जिला अधिकारी क्षेत्र में घूमकर शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सभी पात्र बहनों से आवेदन पत्र जमा कराने का कार्य करें।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी केन्द्रों पर छाया, पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। आवेदन पत्र जमा करने आ रहीं बहनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। अधिक संख्या में केन्द्र पर बहनें पहुँचे तो टोकन वितरण कर आवेदन पत्र जमा कराने की कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देशित किया है कि जिले के उचित मूल्य की दुकानों पर पीओएस मशीन के जरिए खासतौर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दायरे में आने में आने वाली महिलाओं की समग्र आईडी व आधार मिलान का कार्य किया जाए। पीओएस मशीन से केवायसी करने पर ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। बायोमैट्रिक तरीके से यहाँ केवायसी हो जाती है। सभी उचित मूल्य दुकानों पर यह कार्य प्राथमिकता से हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-केवायसी करने के लिये राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी व्यक्ति ई-केवायसी करने के लिये पैसे माँगता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी केन्द्रों पर ई-केवायसी नि:शुल्क की जा रही है। इसके बोर्ड भी लगाए जाएँ।

LEAVE A REPLY