केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार किया

0
100

ग्वालियर –  पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह से पूछा गया था कि उनके प्रभाव वाले क्षेत्र राजगढ़ में महाराजा सिंधिया सेंध लगाने में सफल हुए हैं इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे यहां सिंधिया से 10 गुना ज्यादा सेंध लगाने आए हैं । उन्होंने फूल बाग चौराहे पर दिए जा रहे आशा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के कंधों पर प्रदेशभर के स्वास्थ्य सेवाओं की कमान है ।

लेकिन उन्हें सिर्फ दो हजार रुपए मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए और उन्हें प्रसूति पोषण आहार और टीकाकरण की अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में आशा कार्यकर्ताओं की इस मांग को भी शामिल कराएंगे। दिग्विजय सिंह ग्वालियर भ्रमण के दौरान फूल बाग पर चल रहे आशा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन में उनके बीच बैठे एवं उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया ।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मोना सुस्तानी एवं गुलाब सिंह जैसे कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में क्यों शामिल हुए यह उनकी समझ से परे है ।किसी ने भी उनसे इस बारे में चर्चा तक नहीं की।गौरतलब है कि मोना सुस्तानी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नजदीकी रही हैं।

इसके बाद वे फूलबाग परिसर में महात्मा गांधी प्रतिमा के नजदीक चल रहे कांग्रेस के विरोध विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए ।कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी के लोकसभा से निष्कासन को गलत ठहराते हुए धरना दिया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY