“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के क्रियान्वयन में डाक विभाग भी बना सहभागी
ग्वालियर 24 मार्च 2023/ भारतीय डाक विभाग भी “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के क्रियान्वयन में सहभागिता निभा रहा है। ग्वालियर डाक संभाग के डाक सेवक व पोस्टमैन द्वारा ई-केवायसी और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते खोलने का काम प्रमुखता से किया जा रहा है।

प्रवर अधीक्षक डाकघर ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 450 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक एवं पोस्टमैन घर-घर जाकर एवं विशेष शिविर लगाकर प्रतिदिन 600 से लेकर 800 महिलाओं के ऑनलाइन तरीके से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते खोले जा रहे हैं। इन खातों के माध्यम से महिलाएँ घर बैठे ही लाड़ली बहना योजना की धनराशि भी निकाल सकेंगीं।
डाक संभाग ग्वालियर के द्वारा बैंक खाते खोलने के साथ-साथ ई-केवायसी अपडेशन का कार्य भी किया जा रहा है। प्रतिदिन 1500 से अधिक बहनों की ई-केवायसी डाक विभाग द्वारा की जा रही है।












