ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसकी

0
129

चेन्नई -भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में मिली 2-1 की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गयी है।

भारतीय टीम इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड को घरेलू धरती पर 3-0 से हराकर नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को भी 3-0 से हराया था। भारतीय टीम ने लगातार आठवां एकदिवसीय भी जीता था।

वह इसी साल के अंत में खेले जाने वाले विश्व कप से पहले अच्छी लय में आ गयी थी पर इस हार से उसे झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार दो एकदिवसीय में उसे हराकर नंबर एक स्थान से धकेल दिया है।

दूसरे और तीसरे एकदिवसीय में भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाये। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पाये।

read more –  सरकार व विपक्ष के घमासान के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

पिछले चार साल में घरेलू मैदान पर सारे प्रारुपों में 26 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को पहली बार इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में भारत को 2-1 से हराया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीत के लिए मिले 270 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय शेर 248 रन पर ही आउट हो गयी।

 

LEAVE A REPLY