नशे में धुत यात्रियों ने इंडिगो की फ्लाइट में किया हंगामा – एयरलाइंस में इस तरह की यह सातवीं घटना

0
78

मुंबई– नशे में धुत दो यात्रियों ने इंडिगो की फ्लाइट में जमकर हंगामा किया और एयरलाइंस के क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की. जिसके बाद मुंबई पहुंचते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह घटना दुबई से मुंबई पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की है. पुलिस के मुताबिक दोनों यात्री दुबई से ड्यूटी फ्री शराब खरीद कर ला रहे थे

. इन यात्रियों ने फ्लाइट में ही शराब की बोतल खोल ली और देखते ही देखते इन्होंने आधी बोतल गटक ली. नशे में टल्ली होने के बाद इन्होंने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक यह मामला 22 मार्च का है. क्रू मेंबर की शिकायत पर सहार पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बताया गया है कि मुंबई से सटे नालासोपारा के जॉन जी डिसूजा और कोल्हापुर के दत्तात्रेय बापरदेकर दुबई से मुंबई आ रहे थे

.यह दोनों यात्री अपने साथ दुबई से ड्यूटी फ्री शराब खरीद कर लाए थे. इन दोनों यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर भारत वापसी का जश्न मनाया और इस दौरान इन्होंने आधी बोतल शराब गटक ली. वहीं नशा चढ़ने के बाद आरोपियों ने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी यात्री रोजी रोजगार के लिए दुबई गए थे और एक साल बाद अपने घर वापस लौट रहे थे.

– एयरलाइंस में इस तरह की यह सातवीं घटना
जानकारी के मुताबिक इस तरह की हरकत उड़ान के दौरान पहली बार नहीं हुई है. बल्कि इस तरह की छह घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. पहले पेशाब कांड और बाद में क्रू मेंबर के साथ धक्का मुक्की तथा गाली गलौच के मामले अब लगातार सामने आ रहे हैं. इन सभी मामलों में आईपीसी की धारा 336 और एयरक्राफ्ट से जुड़े अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY