नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न- दिखी सांस्कृतिक झलकियाँ

0
127

ग्वालियर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 मार्च को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन परिसर के सभागार में किया गया जिसके तहत 15 से 29 वर्ष के युवाओं के मध्य आज़ादी के अमृत काल के पंच प्रण थीम पर आधारित 5 प्रतियोगिताओं : चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फ़ोटोग्राफ़ी, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी।इसके पश्चात कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आइ.पी.एस अधिकारी श्री शियाज के. एम. द्वारा किया गया।

उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा क़ि व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ।इसके साथ ही जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन द्वारा स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविध्यालय के सहायक उप कुलसचिव श्री अमित सिसोदिया रहे उन्होंने कहां कि युवा देश का भविष्य है और आज हमें इन होनहार युवाओं का हुनर देखने को मिलेगा कि किस प्रकार भारत की गौरव गाथा को मंच के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

इसी क्रम में पूर्व उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र श्री पवन दुबे, पंचायती राज संस्थान प्रशिक्षण केंद्र की सहायक संचालक बंदना गंगल जी एवम जन अभियान परिषद समन्वयक श्री धर्मेन्द्र दीक्षित जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रभु प्रद्युमन सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गेश कुंवर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ग्वालियर उपस्थित रहे ,ऊर्जा मंत्री जी के द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवा अपने भविष्य को मुखर बना सकते हैं आपके सामने असीम संभावनाएं है आप बस ठान लीजिए फिर आप जो भी करना चाहेंगे वह करके दिखा सकते हैं ।

उसके तत्पश्चात मंचासीन ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जी के द्वारा नेहरू युवा केंद्र से संबंधित युवा मंडल महिला मंडल को खेल सामग्री वितरण की गई और कैच द रैन का पोस्टर लॉन्च किया गया एवं समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय, कृषि विभाग, फ़ैमिली हेल्थ इंडिया, मिशन चलो गाँव की ओर संस्था की ओर से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान की स्टॉल भी लगायी गयी । युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अपना प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY