ग्वालियर।
पंजाबी परिषद चम्बल संभाग के होली मिलन समारोह शिवपुरी में सम्पन्न हुआ। सभी ने एक दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी , जिसमें अशोकनगर से हरबन्स साल जुनेजा, गुना से श्रवण कुमार जी, डबरा से केवल कृष्ण सूरी , आनंद कुमार आनन्द, ग्वालियर से एडवोकेट पूरन चंद खत्री, अशोक सहगल, हरीश साहनी, मुकेश साहनी, मोहन लाल अरोरा, राजू पंडित, हरीश सहगल, राजू अरोरा, सुरेन्द्र सरीन, अरविंद धवन एवँ शिवपुरी की पूरी समिति उपस्थित रहे।
मंचासीन अध्यक्ष कन्हैया लाल आनन्द, सचिव अविनाश ग्रोवर, कोषाध्यक्ष तिलक राज बेरी, संरक्षक मिलापचंद विरमानी, हरबंस जुनेजा, कपिल सहगल, श्रवण कुमार, केवल सूरी रहे। जिनकी उपस्थिति में होली मिलन के पश्चात बैठक रखी गई जिसमें सभी के विचार विमर्श किए गए
चार वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान किया गया। जिसमें सर्वप्रथममिलाप चंद विरमानी , कपिल सहगल , सुनील भुगरा, सुभाष तलुजा, जैसे श्रेष्ठ समाजसेवीयो का सम्मान करते हर्ष व्यक्त किया तत्पश्चात पंजाबी परिषद चंबल संभाग के अध्यक्ष कन्हैया लाल आनंद सहित
समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा कुछ सुझाव भी दिए गए तथा जिसमें ग्वालियर में जल्द ही एक भव्य परिचय सम्मेलन करने एवँ जिला स्तर पर समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी बनाने पर सहमति बनी।












