भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ

0
136

अधिकारियों को दिये निर्देश पारदर्शिता के साथ हो सर्वे

भितरवार – भितरवार विधानसभा के घाटीगांव क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम को हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी, जैसे ही क्षेत्र में ओला पढ़ने की खबर विवेक नारायण शेजवलकर सांसद लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर एवं कौशल शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण को मिली वह घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम पाटई, डगोरा, सबराई, सुभाषपुरा, बराहना, बन्हेरी, सेकरा, बड़कागांव आदि ग्रामों में मौके पर पहुंचकर पीड़ित किसानों को उचित सर्वे कराकर समय पर मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया ।

सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पीड़ित किसानों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों के साथ हैं। सांसद शेजवलकर ने फोन पर कलेक्‍टर से चर्चा कर टीम बनाकर सर्वे करवाने एवं बहुत से गांवो में सरसों कटकर खेत में पडी थी वह भी ओलावृष्टि से नष्‍ट हुई है उसका भी आंकलन करवाने के लिये कहा । सांसद शेजवलकर ने किसानों को आश्‍वस्‍त किया है कि संकट की इस घडी में शिवराज सिंह जी की सरकार पीडित किसानों के साथ खडी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदुमन सिंह पटेल, बृजमोहन गुर्जर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जसवंत सिंह झाला, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष श्याम पांडे, दिलीप रावत, सरपंच जितेंद्र रावत, भानु तोमर, मुकेश बघेल, नरेंद्र रावत, भूपेंद्र गुर्जर, मनोज कुशवाह, राजू शर्मा, गिर्राज धाकड़, कमल खत्री, रविंद्र मिश्रा, चंचल राठौर, बृजेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY