सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने अपनी सांसद निधि से ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला को प्रदत्त एम्बुलेंस का आज अनावरण एवं हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया।

ग्वालियर – इस अवसर पर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरीकरण की दिशा में काफी प्रयास किये है। कोरोना संकट में भी सांसद निधि के माध्यम से कई कार्य किये। सांसद शेजवलकर ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिले।
कार्यक्रम में श्री कमल माखीजानी पूर्व जिलाध्यक्ष भा.ज.पा., डॉ. संजय लहारिया संचालक मानसिक आरोग्यशाला, डॉ. राकेश रायजादा पूर्व सह संयोजक चिकित्सकीय प्रकोष्ठ, भा.ज.पा डॉ राहुल सप्रे, आई.ए.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. मुकेश चतुर्वेदी, सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भा.ज.पा श्री प्रदुम्न सिंह, श्री राकेश खुरासिया, डॉ. अमन किशोर, डॉ. अभिजीत श्रीवास्तव, डॉ. एस.बी. जोशी सहित आरोग्यशाला का स्टाफजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव शर्मा, प्रशासकीय अधिकारी ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला द्वारा किया गया।












