ग्वालियर – आईएमए ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा, सेक्रेटरी डॉ बृजेश सिंघल ने बताया कि जीआर मेडिकल कॉलेज के सन 1962 में अध्ययन करने वाले चिकित्सकों का मिलन समारोह ग्वालियर में 18 एवं 19 मार्च को कॉलेज मे आयोजित किया गया है। इसमें 18 वर्ष के छात्र रहे ग्वालियर में प्रथम बार 80 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ओ एन कौल , डॉ बीके सिंहल, डॉक्टर एच सी सेतिया, डॉ विनोद मसूरिया, डॉक्टर ए के एस वाइस, डॉ विश्वास नाबकर ,डॉक्टर बीपी शर्मा, डॉ यशवंत मिश्रा, डॉक्टर के एल भल्ला, डॉक्टर एस सी गोयल , डॉ ए एम सक्सेना सहित 24 वरिष्ठ चिकित्सकों का
सम्मान 18 मार्च को सुबह ठीक 11-00 बजे जी आर एम सी के लेक्चर हाल में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अक्षय निगम,जे ए एच के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ की उपस्थिति में किया जाएगा।

डीन एवं अधीक्षक महोदय द्वारा सन् 1962 के बाद आज का गजरा राजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विस्तार की जानकारी दी जाएगी। 19 मार्च को सुबह मांढरे की माता मंदिर पर 62 बर्ष पुरानी यादों को ताजा कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूजन कर सामूहिक फोटो होगा।
इसके लिए डा अरविंद मित्तल, डॉ आशीष दुबे, डॉ स्नेह लता दुबे को दायित्व सौंपा गया है।












