निगमायुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गलियों में जाकर रहवासियों से की चर्चा

0
83

ग्वालियर – ग्वालियर दिनांक 16 मार्च 2023-  नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी क्षेत्र एवं नेहरू पेट्रोल पंप क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले में गंदगी मिली जिसे तत्काल साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजनों से स्वच्छता में सहभागिता करने का आवाहन किया। नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने दुकानदारों और ठेलेवालों से बात कर पॉलिथीन का उपयोग नही करने की चेतावनी दी। साथ ही पॉलिथीन के अन्य विकल्पों की जानकारी भी दी। इसके साथ ही संजय नगर में लोगो के घर-घर जाकर नगर निगम आयुक्त ने डोर टू डोर वाहनों की जानकारी ली तथा लाडली बहना योजना की जानकारी आमजन को दी।

वार्ड 38 गोलपहाडिया क्षेत्र में सफाई कर्मचारी श्रीमती मिथलेश सफाई करते हुए जब थककर बैठ गई तो निगमायुक्त श्री कन्याल उनके साथ बैठकर सफाई के बारे पूछा कि घर-घर में आप गीला व सूखा कचरे की जानकारी देते हो की नहीं। जिस पर सफाई कर्मचारी ने कहा कि सुबह झाडू लगाने के साथ ही सभी घरों में गीला व सूखा कचर अलग-अलग देने के साथ ही कचरा सिर्फ कचरा वाहन मंे डालने की जानकारी आमजन को दी जाती है। इसी क्षेत्र में एक मंदिर के पास गंदगी देखकर तथा लोगों से कचरा मंदिर के पास न डालने की अपील की और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक दिन घर-घर कचरा वाहन भेजने के निर्देश दिए। गोल पहाडिया क्षेत्र में स्थित हरिजन बस्ती में सेवानिर्वित सफाईमित्र से चर्चा की तथा गीला सूखा कचरा अलग अलग डालने का आग्रह किया। इसके साथ ही हरिजन बस्ती में एक बालक से स्वच्छता के बारे में निगमायुक्त श्री कन्याल द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब देने पर बालक को उसी के अंदाज में शाबाशी दी।

निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने गोल पहाडिया क्षेत्र में सड़क पर खुले चेंबर को देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल चेंबर को बंद करने के निर्देश दिए और शहर में सभी जगह का निरीक्षण कर खुले चेंबरो की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में मिल्क डेयरी पर गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए तथा डेयरी संचालक को समझाइस दी। संबंधित डेयरी पर 1 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।  नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने ढोलीबुआ के पुल स्थित नगर निगम के वर्कशॉप का निरीक्षण किया और ड्राइवरों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजय राज, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री पीएचई श्री जागेश श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री जनकार्य श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने किया डॉग सेंटर का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री कन्याल ने मुरैना हाईवे पर बने डॉग सेंटर का निरीक्षण किया तथा चिडियाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव से डॉग सेंटर के संबंध में जानकारी ली एवं सेंटर में साफ सफाई के निर्देश दिए।

महाराज बाडे पर किया राष्ट्रगान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने निरीक्षण के दौरान ग्वालियर के ऐतिहासिक स्थल महाराज बाड़े पर भारत विकास परिषद द्वारा सुबह आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रगान में निगमायुक्त श्री कन्याल शामिल हुए और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

LEAVE A REPLY