ग्वालियर – ग्वालियर दिनांक 14 मार्च 2023- सुगम यातायात एवं आमनागरिकों की सुविधा के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा तेज गति से अभियान चलाकर सड़कों के संधारण के कार्य के साथ ही अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले ।

कार्यपालन यंत्री श्री एपीएस जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात के लिये निरंतर सडकों के डामरीकरण एवं पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज मंगलवार को राजमाता चौराहे के पास, रोशनी घर रोड, अचलेश्वर मंदिर के सामने वाली गली, वार्ड 26 त्यागी नगर, वार्ड 42 दाना ओली झूलेलाल मंदिर, वार्ड 12 में 8 नंबर लाइन हजीरा, वार्ड 29 में 8 दुकान के पास दर्पण कॉलोनी, गोसपुरा नंबर 1 पटेल धर्मशाला हजीरा, वार्ड 50 चित्रावली माधवगंज, वार्ड 18 शताब्दीपुरम, वार्ड 60 भगवान कॉलोनी थाटीपुर, वार्ड 34 निंबाजी की खोज, वार्ड 58 हरिशंकर पुरम गणेश मंदिर, वार्ड 7 डीआरपी लाइन एवं लक्ष्मीगंज निंबाजी की खोह सहित अन्य क्षेत्रों में पेच रिपेयरिंग का कार्य किया गया।












