लुईस फिलिप और वैन ह्यूसेन ने जमा किया 5.59 लाख का जुर्माना

0
140

ग्वालियर –  ग्वालियर दिनांक 14 मार्च 2023- नगर निगम सीमा में बिना अनुमति विज्ञापन करने वाले प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रतिष्ठानों द्वारा जुर्माना अदा नहीं किए जाने पर नगर निगम के विज्ञापन विभाग के सहायक नोडल अधिकारी श्री संदीप शर्मा ने ढोल बजाकर वसूली अभियान चलाया था। इसके चलते 14 मार्च को लुईस फिलिप ने 3.72 लाख और वैन ह्यूसेन ने 1.89 लाख रूपये का जुर्माना जमा किया है।

नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री सुनील चौहान के मार्गदर्शन में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते 4 मार्च को लुईस फिलिप और वैन ह्यूसेन प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर ढोल बजाकर वसूली अभियान चलाया गया था। इसके साथ ही जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में होने वाली कानूनी कार्रवाई से भी प्रतिष्ठान संचालकों को अवगत कराया गया था। इसके चलते 14 मार्च को दोनों प्रतिष्ठानों ने 5.59 लाख का जुर्माना चौक के माध्यम से नगर निगम में जमा किया है।

LEAVE A REPLY