गोले के मंदिर चौराहे पर यातायात सुगम हो तथा चौराहा सुंदर दिखे निगमायुक्त श्री कन्याल

0
130

ग्वालियर – ग्वालियर दिनांक 14 मार्च 2023- नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने आज मंगलवार को गोले का मंदिर चौराहा के सौंदर्यकरण के लिए निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक सिटी प्लानर श्री सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सुश्री तनुजा वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री कन्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोले के मंदिर चौराहे पर सुगम यातायात के लिए यातायात पुलिस से समन्वय कर लेफटटर्न की ओर रखे हाईलेंट हटा दें जिससे वाहन चालकों को सुविधा हो। इसके साथ ही आसपास के डिवायडर पर गमले रखे जाएं तथा थर्मोप्लास्टिंग आदि कराई और चौराहे को सुंदर व व्यवस्थित बनाएं।

इसके साथ ही राजमाता चौराहे का निरीक्षण किया तथा चौराहे के आस पास पेंचरिपेयिरिंग कराने के साथ ही फाउंटेन चालू कराने एवं लाइटिंग करने सहित अन्य आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि दोनों चौराहों के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, कहीं भी गंदगी न दिखे।

LEAVE A REPLY