विश्व महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए आज महिला पुलिसकर्मियों ने ग्वालियर शहर के यातायात की कमान सँभाली

0
106

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस विभाग की पहल

ग्वालियर
SSP अमित सांघी ने समस्त अति. पुलिस अधीक्षकों के साथ शहर के मुख्य चौराहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रसन्नता हुई कि हमारी महिला पुलिसकर्मी ग्वालियर शहर के राजमाता चौराहा व फूलबाग चौराहा जैसे व्यस्ततम चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाल रही है और उनके द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को समझाइश भी दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान यातायात नियमों का पालन कर वाहन चला रही महिलाओं को भी पौधे देकर सम्मानित किया गया उल्लेखनीय यह है कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष महिला दिवस के दिन होली का पर्व होने के कारण पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 6 मार्च को पुलिस द्वारा यह पहल की गई।
आज के युग में महिलाएं घर के साथ-साथ सभी कार्य क्षेत्रों में कुशलता पूर्वक अपना स्थान बना चुकी है एवं देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।

LEAVE A REPLY