शासन की योजनाओं की जरूरतमंदों को युवा दें जानकारी: कलेक्टर श्री सिंह

0
103

ग्वालियर।
सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए युवा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना के तहत हर जिले में युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। आज जिला पंचायत ग्वालियर के सभाकक्ष में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई , जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सभी युवा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अच्छे से अध्ययन करें और जो पात्र लोग हैं उन्हें उसका लाभ दिलाने का कार्य करें। शासन की जो योजनाएं चल रही हैं, उनमें क्या कमियां है , क्या परेशानियां है, इसका अध्ययन कर शासन को अवगत कराएं। जिससे उन कमियों को दूर किया जा सके और पात्र लोगों को लाभ दिलाया जा सके।

LEAVE A REPLY