क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो आधी रात को भी कॉल कर लेना: ऊर्जा मंत्री तोमर

0
92

वार्ड 10 के गोलंदरी मोहल्ले में कैंप आयोजित कर आम नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का किया वितरण

ग्वालियर, जो कहा सो किया, आम नागरिकों की समस्या के निदान के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर तत्पर है तथा क्षेत्र के नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे और सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। उक्त आशय के विचार प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज वार्ड 10 के गोलंदरी मोहल्ले में आयोजित शिविर के दौरान व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस विकास यात्रा के दौरान गोलंदरी मोहल्ले के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ऊर्जा मंत्री  तोमर द्वारा नगर निगम ग्वालियर को शिविर आयोजित कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में आज क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया और शिविर में 26 कामकाजी महिलाओं के कार्ड, 11 जनकल्याणकारी पेंशन योजनाओं के कार्ड एवं 18 मजदूरी कार्ड बनाकर हितग्राहियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर मंत्री  तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जाए तथा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY