ग्वालियर – छत्रपति श्री शिवाजी महाराज स्मारक समिति द्वारा शिवाजी उद्यान में आयोजित शिवाजी जयंती के कार्यक्रम में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने सम्मिलित होकर शिवाजी महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री अभय पापरीकर, अमर सिंह माहौर , महेश मुदगल, कमल माखीजानी, बालखांडे, अशोक प्रेमी, बद्री नारायण शुक्ला सहित अनेक शहरवासी उपस्थित रहे।












