जन आशीर्वाद और जनकल्याण के लिए समर्पित है विकास यात्रा – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

0
104

ग्वालियर 15 फरवरी 2023/ उपनगर ग्वालियर में वार्ड-16 स्थित सिंधिया पार्क से विकास यात्रा का शुभांरभ हुआ। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह विकास यात्रा जन आर्शीवाद के साथ जनकल्याण को समर्पित यात्रा है। विकास यात्रा के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बुधवार को वार्ड-16 में एक करोड़ 81 लाख से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया।

विकास यात्रा के दौरान विरला नगर चंदनपुरा में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बुजुर्गों का सम्मान किया। विकास यात्रा चंदनुपरा सिंधिया पार्क के प्रारंभ होकर, नई बस्ती चंदनपुरा, पुराना चंदन पुरा, न्यू चंदनपुरा, पुराना रेशममिल, कॉलोनी नम्बर-1, तिकोनिया पार्क, आशा ब्रेड फैक्ट्री होते हुए रामजानकी मंदिर पहुँची।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विकास कार्यों की गति निरंतर जारी है। उन्होंने इस क्षेत्र के पार्क का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही आदर्श आंगनवाडी केन्द्र में पहुंचकर लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। श्री तोमर ने रेशम मिल में निर्माणाधीन हाई स्कूल एवं संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रनिधि श्री बृजमोहन शर्मा, श्री ओमप्रकाश शेखावत, श्री माया राम तोमर, श्री अरूण तोमर, श्री होसियार सिंह, श्री नीरज सिकरवार, पार्षद श्री महेन्द्र आर्य साथ ही श्री सुरेन्द्र चैहान, श्री जगराम कुशवाह, श्री जगन्नाथ सिकरवार सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सड़क, सीवर, नाला निर्माण एवं विधुत के कार्यों का हुआ भूमि पूजन एवं लोकार्पण

वार्ड 16 में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 1 करोड 81 लाख से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें जगन्नाथ सिकरवार के घर के पास 35 हजार की लागत से परिणामित्र के चारो तरफ जाली, सिंधिया पार्क में 23 लाख 39 हजार रूपये की लागत से पार्क के पास नाला निर्माण कार्य एवं 24 हजार से एलटी पोल बदलने का कार्य तथा 35 हजार की लागत से परिणामित्र के चारो तरफ जाली, धर्मेन्द्र यादव वाली गली में 23 लाख 87 हजार में सीसी रोड, रेशम मिल अखाडा में 26 लाख 41 हजार की लागत से पुरानी, 17 लाख की लागत से मानसिंह तोमर के घर से कुआ तक सीसी रोड निर्माण कार्य, दुर्गाप्रसाद नैनिया के घर के पास 24 हजार की लागत से एलटी पोल बदलने का कार्य, 1 लाख की लागत से परिणामित्र के चारो तरफ जाली, उमेश चतुर्वेदी के घर के पास 71 हजार में 11केव्ही पोल साइट ब्रेकिट, आशा बे्रड फैक्ट्री के पास 70 हजार में परिणामित्र के चारो तरफ जाली, रामजानकी पुलिया से गोविंद फैक्ट्री तक नाला निर्माण 35 लाख 77 हजार एवं न्यू चंदनपुरा में 3 लाख 60 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माणक कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सिंधिया पार्क में 4 लाख 72 हजार की लागत से बनी सीसी रोड, जगन्नाथ सिकरवार से राकेश नैनिया के मकान तक नाला निर्माण लागत 28 लाख 10 हजार, 8 लाख 31 हजार में 11केव्ही रेशम मिल एचबीएम 15 किमी कंडक्टर कार्य एवं न्यू काॅलोनी नम्बर -1 में 6 लाख 18 हजार वाचनालय का लोकार्पण किया।
विकास यात्रा 16 फरवरी को प्रात: 9 बजे वार्ड-4 कोटेश्वर मंदिर से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY