मुख्तार की बहू को सपा नेता ने किराये पर दिलाया था मकान – छिपाई थी निखत की पहचान; सऊदी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

0
105

चित्रकूट – पति मऊ विधायक अब्बास अंसारी को फरार कराने की साजिश रचने के आरोप में जिला जेल से गिरफ्तार की गई माफिया मुख्तार की बहू निखत के मददगारों में स्थानीय मुस्लिम सपा नेता का नाम भी सामने आया है। इस सपा नेता ने ही निखत को चित्रकूट में किराये का मकान दिलाया था। मकान मालिक से उसका परिचय पानी की टंकी बनाने वाले ठेकेदार के रूप में कराया था। निखत के जेल जाने के बाद से सपा नेता भूमिगत है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। जो मकान किराये पर लिया गया था, वह नई बस्ती में है। वहां कुछ ही मकान हैं इसलिए वहां ज्यादा कोई आता-जाता भी नहीं है।

मुख्तार की बहू को सपा नेता ने किराये पर दिलाया था मकान - छिपाई थी निखत की पहचान; सऊदी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
प्रहलाद ने बताया कि सपा नेता जिला स्तर का पदाधिकारी है। बीमा एजेंट के मकान से पहले निखत पुराने बाजार इलाके के एक मकान में करीब 15 दिन ही रही थी। फिलहाल पुलिस इसका भी पता कर रही है कि उस मकान को किसने दिलाया था और वहां पर क्या गतिविधियां थीं। चित्रकूट जेल में कार्रवाई के दौरान निखत बानो से सऊदी अरब की मुद्रा रियाल बरामद हुई थी। बैग से मिले से 12 रियाल के बारे में जब निखत से पूछा गया तो उसने गुमराह करने की कोशिश की और फिर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसी आधार पर पुलिस ने निखत का सऊदी अरब से कनेक्शन होने की आशंका जताते हुए छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है कि निखत उसके करीबी और परिवार के कौन-कौन सदस्य विदेश कब-कब गए थे, कितने रिश्तेदार खाड़ी देश में रहते हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY