ग्वालियर देहात के बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में खेत पर भाई को खाना देने जा रही छात्रा का दो मनचलों ने अपहरण कर छेड़छाड़ की ।जब उसका भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उसे और परिजनों को भी पीट दिया। छात्रा के साथ आरोपी ने 8 दिन पहले दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती बीते रोज अपने भाई को खेत पर खाना देने जा रही थी तभी गांव की राहुल जाटव व प्रीतम जाटव ने युवती को रास्ते में दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर खेत पर काम कर रहा उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा तो आरोपियों ने लाठियों से उसे भी पीटा।

घटना का पता चलने पर युवती के माता-पिता तथा परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां मौजूद राहुल प्रीतम रवि और अनीश यादव ने उन पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया और भाग गए ।इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और बताया कि राहुल ने उसे आप हद कर 8 दिन पहले दुष्कर्म किया था लेकिन बदनामी के डर से वह चुप रही पर कल आरोपियों ने गलत काम करने का प्रयास किया था ।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर दिया है।












