दतिया – जिले के सेवढ़ा कस्बा के डीपार थाना अंतर्गत मगरोल घाटी पर बीती एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार ,सेवड़ा निवासी अवधेश त्रिपाठी शिक्षक पत्नी एवं रिश्तेदारों के साथ दंदरौआ सरकार मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तभी मगरोल घाटी पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शशि मिश्रा निवासी महाराजपुरा,रानी त्रिपाठी निवासी महाराजपुरा एवं छोटू दुबे निवासी वार्डक्र.1 सेंवढ़ा को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायलों मे अवधेश त्रिपाठी,संगीता त्रिपाठी निवासी महाराजपुरा का उपचार ग्वालियर में जारी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।






