भोपाल। बैरसिया थाना इलाके मे तीन दिन पहले सड़क किनारे खड़े नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। घटना मे किशोर के एक पैर मे गंभीर चोंट आई थी। हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान तीन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया हसनाबाद मे रहने वाले हनीफ खान मेहनत मजदूरी करते है, उनके साथ ही उनका 15 साल का बेटा हसीन खान भी मजदूरी करता था। बीती 6 फरवरी को किशोर गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था।

उसी दौरान तेज रफ्तार से आये अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की चपेट मे आकर हसीन के दाएं पैर में गंभीर चोट आई थी। परिवार वालो ने उसे इलाज के लिये भोपाल के निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया था। बताया गया है कि किशोर के घाव मे से लगातार खून बह रहा था, जो बंद नहीं हुआ, और अधिक खून बहने के कारण बीते दिन उसने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल से मिल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।












