दक्षिण में विकास: CC रोड का भूमिपूजन

0
143

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा
ग्वालियर, विकास यात्रा के तीसरे दिवस पर 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 37 में  सभापति मनोज सिंह तोमर, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक  रमेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष  अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, निंबाजी की खोह, शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर का निरीक्षण कर निंबाजी की खोह से पानी की टंकी तक सीसी रोड का भूमि पूजन साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण कर व्यवस्था का जायजा लिया एवं विकास यात्रा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 37 स्थित पाटोर वाले हनुमान जी से प्रारंभ होकर निबांजी की खो, झूले बाबा चैक, रेल पटरी, आरा मशीन ए.बी. रोड़, जागृति नगर चैराहा, न्यू जागृति नगर, संजय नगर काली माता मंदिर, संजय नगर स्कूल, माधव नगर, तिघरा रोड़, गोल पहाड़िया पुलिस चैकी से बजरंग कॉलोनी विकास साहू के निवास तक पंहुची जहां विकास यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में हितग्राहियोें को हितलाभ का वितरण किया गया।

अभिभावकों से चर्चा

इसके साथ ही विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निम्बा जी की खोह का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा तथा उपचार करा रहे मरीजों से भी चर्चा की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र निम्बा जी खोह का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की। वहीं शासकीय मा. विद्यालय संजय नगर का निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से चर्चा की तथा मध्यान्ह भोजनकी जानकारी ली। यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी केशव सिंह चैहान, सीसीओ कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी रवि गोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

8 की विकास यात्रा वार्ड 38 में
दिनांक 8 फरवरी 2023 को वार्ड क्र. 38 हीरा भूमिया मंदिर से प्रारंभ होकर राजा गैस गोदाम, ओम सांई नगर, अयोध्या नगरी बेलदारपुरा, लाल कुंवर का पुरा, गिरराज कॉलोनी, कुम्हारो का मोहल्ला पिप्पल चैक, बिजली घर रोड़, नवग्रह कॉलोनी नम्बर 02 से ए.बी. रोड़ हीरा भूमिया मंदिर तक विकास यात्रा का संचालन एवं शा.मा. विद्यालय बिजलीघर रोड गोल पहाड़िया का निरीक्षण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY