हर व्यक्ति प्रतिदिन दो घंटे दे स्वच्छता के लिए, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दिलाया संकल्प

0
99

ग्वालियर , अपने घर की तरह अपने मोहल्ले और अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे स्वच्छता को देना चाहिए। सभी के प्रयासों से ही हम अपने शहर को स्वच्छता में अव्वल ला सकेंगे। स्वच्छता के मामले में केवल शासन, प्रशासन और नगर निगम की ओर ही देखना पर्याप्त नहीं है, इसे जन आंदोलन बनाना होगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं में आम जनों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प ।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विकास यात्रा के तीसरे दिन ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 में किया भ्रमण । यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे अपने घर, मोहल्ले और शहर की स्वच्छता के लिये श्रमदान करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही हम अपने ग्वालियर को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छता में अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर पायेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता दूत रात-दिन लगकर शहर को स्वच्छ करने का कार्य करते हैं। स्वच्छता दूतों का सहयोग हम सबको भी करना चाहिए। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि वे अपने घर का कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही प्रदान करें। शहर की सड़कों पर कचरा न फेकें। नागरिकों के साथ-साथ उन्होंने व्यापारी भाईयों से भी आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों को भी स्वच्छ सुंदर रखें। प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कचरा भी निर्धारित रूट पर चलने वाली कचरा गाड़ियों में ही प्रदान किया जाए। सबके साझा प्रयासों से ही ग्वालियर के स्वच्छ और सुंदर शहर की परिकल्पना को हम कर पायेंगे पूरा ।

LEAVE A REPLY