गरीब महिला की जान लेने वालों को फिर मिल गया प्रमोशन

0
27

जमकर भ्रष्टाचार करो…. लोगों को जान से खत्म कर दो…. फिर मोटा माल देकर मोटा पद पा लो… यही है हमारी मुंशीपाल्टी का खेल..

19 जुलाई को भ्रष्टाचार की दीवार गिरी थी, घटना को 3 महीने भी नहीं हुए कि भ्रष्टाचारियों को फिर ईनाम दे दिया गया

नगर निगम में अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, पांच उपयंत्री बहाल

ग्वालियर।

नगर निगम में प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। निगमायुक्त अभिषेक चौधरी द्वारा जारी आदेश के तहत पांच उपयंत्री राकेश कुशवाह, बृजेश राजपूत, सौरभ शाक्य, सुश्री हिना यादव और ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाह को बहाल किया गया है। हालांकि, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, उपयंत्री राकेश कुशवाह को जनकार्य क्षेत्र क्रमांक 8, 9 एवं 10 का प्रभारी सहायक यंत्री नियुक्त किया गया है। इस प्रभार से अमित गुप्ता को मुक्त किया गया है, जबकि उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।


उपयंत्री सौरभ शाक्य को क्षेत्र क्रमांक 3 का क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक बनाया गया है। इस दायित्व से उपयंत्री कार्तिक पटेल को मुक्त किया गया है, जबकि उनके अन्य कार्य पूर्ववत रहेंगे।
उपयंत्री बृजेश राजपूत को निलंबन से बहाली के बाद क्षेत्र क्रमांक 20 का क्षेत्राधिकारी सह भवन निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सहायक नगर निवेशक कपिल पटेल को जनगणना शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे उपायुक्त, जनगणना शाखा के नियंत्रण एवं निर्देशन में कार्य करेंगे। सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी हिना यादव को भी जनगणना शाखा में पदस्थ किया गया है। उन्हें भी उपायुक्त, जनगणना शाखा के नियंत्रण एवं निर्देशन में कार्य करना होगा।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यसुविधा और कार्यों के सुचारु संचालन की दृष्टि से किया गया है।

LEAVE A REPLY